भारत की सरगम कौशल ने जीता मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब

Sargam Kaushal (1)

यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर सरगम कौशल ने शेयर की है

The Hindi Post

भारत की सरगम कौशल ने मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है. 21 साल बाद यह खिताब भारत के नाम हुआ है. मिसेज वर्ल्ड 2022 इवेंट का आयोजन अमेरिका में किया गया था.

2021 की विजेता रहीं अमेरिका की शायलिन फोर्ड ने शनिवार को आयोजित एक समारोह में सरगम कौशल को ताज पहनाया.

इस मौके पर सरगम कौशल स्टेज पर इमोशनल होती हुई दिखीं. सोशल मीडिया पर सरगम का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है. वीडियो में सरमग ताज पहनते हुए रोती हुई दिखाई दे रही हैं. हालांकि, ये उनके खुशी के आंसू थे.

मिसेज वर्ल्ड 2022 का ताज जीतने के बाद सरगम कौशल को सेलेब्स से बधाई मिल रही है. अदिति गोवित्रीकर, सोहा अली खान, विवेक ओबेरॉय ने सरगम को जीत की बधाई दी है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!