दिल्ली एसिड अटैक केस: अदालत में पेश किये गए तीनों आरोपी, जानिए क्या आदेश दिया कोर्ट ने

Delhi Acid Attack Case CCTV (1)

स्कूली छात्रा पर तेजाब से हमला करते हुए लड़के. यह घटना हुई थी CCTV में कैद (फाइल)

The Hindi Post

नई दिल्ली | तीन दिन पहले एक 17 वर्षीय स्कूली छात्रा पर तेज से हमला किया गया था. पुलिस ने इस मामले में तीन लड़को को गिरफ्तार किया था. आज दिल्ली की एक अदालत ने तीनों आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इन आरोपियों ने बुधवार को छात्रा पर तेजाब से हमला किया था. तीनों आरोपियों की पुलिस हिरासत शनिवार को खत्म हो रही थी. इसलिए उनको कोर्ट में पेश किया गया. अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

पुलिस ने इस घटना के आरोपियों – सचिन अरोड़ा, हर्षित अग्रवाल उर्फ हनी और वीरेंद्र सिंह उर्फ सोनू को 14 दिसंबर को द्वारका अदालत में मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया था. अदालत ने तीनों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया था.

रिपोर्ट के अनुसार, स्कूली छात्रा पर तेजाब से हमले की चौंकाने वाली घटना के एक दिन बाद दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को फ्लिपकार्ट को भी नोटिस जारी किया. यह नोटिस इसलिए जारी किया गया क्योंकि आरोपियों ने फ्लिपकार्ट से तेजाब खरीदा था. तेजाब की मार्केट में बिक्री पर वैसे रोक है. द्वारका के डीसीपी एम हर्षवर्धन ने कहा कि फ्लिपकार्ट के माध्यम से तेजाब खरीदा गया था.

बाजार में तेजाब की बिक्री प्रतिबंधित है, लेकिन आरोपित सचिन ने इसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन खरीदा था.

गौरतलब है कि द्वारका मोड़ के पास बुधवार सुबह 17 वर्षीय स्कूली छात्रा पर तेजाब से हमला किया गया था. एक अधिकारी ने कहा कि आरोपियों ने कुछ दिन पहले ही लड़की पर तेजाब फेंकने की साजिश रची थी. तीनों आरोपी उसी मुहल्ले के रहने वाले हैं, जहां छात्रा रहती है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!