यौन उत्पीड़न के आरोप में हेडमास्टर निलंबित, छात्राओं ने आरोपी को झाड़ू और डंडों से पीटा

Handcuff Arrest Depositphotos_9801421_S (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (फोटो साभार: इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

मांडया (कर्नाटक) | कर्नाटक शिक्षा विभाग ने शनिवार को यौन उत्पीड़न के आरोप में एक प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया.

रिपोर्ट के अनुसार, लड़कियों ने प्रधानाध्यापक को झाडू और डंडों से भी पीटा.

कर्नाटक लोक शिक्षण विभाग के आयुक्त डॉ आर विशाल ने इस संबंध में निलंबन आदेश जारी किया है. पुलिस विभाग ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना बुधवार रात मांडया जिले के पांडवपुरा तालुक के कटेरी गांव के एक गर्ल्स हॉस्टल में हुई.

आरोपी, प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को हॉस्टल का प्रभार दिया गया था. वह रोज शाम को हॉस्टल जाता था और लड़कियों को अपने कमरे में बुलाता था. छात्राओं का आरोप है कि आरोपी प्रधानाध्यापक उन्हें अश्लील वीडियो दिखाते थे और उन्हें गलत तरीके से छूते थे.

छात्राओं ने दावा किया कि वह इस तरह की हरकत कई वर्षों से कर रहे थे. बुधवार की शाम आरोपी ने एक छात्रा को हॉस्टल में अपने कमरे में बुलाया और उसका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की. जब लड़की मदद के लिए चिल्लाई तो सभी लड़कियां एक साथ आ गईं और झाडू और डंडों से आरोपी शिक्षक को पीट दिया.

इसके बाद लड़कियों ने पुलिस को सूचित किया. ग्रामीण भी हॉस्टल के पास जमा हो गए और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करने लगे. केआरएस थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया.

आईएएनएस

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!