12 साल के स्कूली छात्र की हार्ट अटैक से मौत, पिता ने कहा बेटे को नहीं थी कोई स्वास्थ्य समस्या

Heart (1)

रिप्रेजेन्टेटिव इमेज

The Hindi Post

मध्यप्रदेश के भिंड जिले में एक 12 वर्षीय छात्र की हार्ट अटैक से मौत हो गई है. बच्चे को बचाने के लिए डॉक्टर ने भरसक प्रयास किया पर बचा नहीं सके.

ऐसा बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक से इतने कम उम्र के बच्चे की मौत का मध्यप्रदेश में ये पहला मामला हो सकता है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 12 साल का मनीष जाटव चौथी कक्षा में पढ़ता था. गुरुवार को उसने स्कूल में अपने भाई के साथ लंच किया था. स्कूल की छुट्टी होने के बाद, करीब दो बजे वह घर जाने के लिए बस में सवार हुआ. थोड़ी देर में ही वो बस में अचानक गिर पड़ा. इससे अफरातफरी मच गई. मनीष को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत्य घोषित कर दिया.

भिंड जिला अस्पताल के सर्जन डॉ. अनिल गोयल ने पत्रकारों को बताया कि मनीष को गुरुवार दोपहर अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था. उन्होंने कहा कि मनीष को कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) दिया गया पर वो होश में नहीं आया. उसके लक्षणों के आधार पर कहा जा सकता है कि बालक की मृत्यु कार्डियक फैल्योर (Cardiac Failure) के कारण हुई है.

डॉक्टर गोयल ने बताया कि मृतक के माता-पिता ने पोस्टमॉर्टम नहीं कराने का फैसला किया.

मनीष के पिता कोमल ने बताया कि उनके बेटे को कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं थी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!