टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50 छक्के पूरे करने में भारतीयों में दूसरे नंबर पर पहुंचा यह खिलाड़ी, जानिए पहले नंबर पर कौन है

Rishabh Pant BCCI

Photo: BCCI

The Hindi Post

चटगांव | विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50 छक्के पूरे (यह उपलब्धि हासिल करने वाले) करने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं. यह उपलब्धि उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन बुधवार को हासिल की.

पंत ने 45 गेंदों पर 46 रन की अपनी आक्रामक पारी में छह चौके और दो छक्के लगाए. पंत ने दिन के दूसरे सत्र में 32वें ओवर में मेहदी हसन मिराज की फुल टॉस गेंद पर डीप मिड विकेट के ऊपर से छक्का मारकर यह कीर्तिमान अपने नाम किया.

उन्होंने यह उपलब्धि केवल 54 पारियों में हासिल की जबकि कप्तान रोहित शर्मा 51 पारियों में इस उपलब्धि तक पहुंचे थे. ओवरआल सबसे तेज 50 टेस्ट छक्कों में पंत तीसरे स्थान पर हैं. पाकिस्तान के शाहिद आफरीदी 46 पारियों के साथ इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं.

पंत टेस्ट क्रिकेट में 50 छक्के लगाने वाले आठवें भारतीय बल्लेबाज भी बन गए है. उनसे पहले, रोहित शर्मा, वीरेंद्र सहवाग, एम.एस. धोनी, सचिन तेंदुलकर, कपिल देव, सौरव गांगुली, रवींद्र जडेजा यह उपलब्धि हासिल कर चुके है.

पारी के दौरान पंत (25) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4000 रन पूरे किए.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!