अजय देवगन को स्कूटी चलाते देख उनके पीछे दौड़ पड़ी भीड़, वीडियो वायरल

Ajay Devgn (1)
The Hindi Post

मुंबई | बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘दृश्यम 2’ की बॉक्स ऑफिस पर सफलता का आनंद ले रहे हैं. साथ ही वो अपनी अगली फिल्म ‘भोला’ की शूटिंग में भी बिजी हैं. फिल्म के एक सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान, अजय को स्कूटी चलानी थी. जब उन्होंने स्कूटी चलाई तो भीड़ उनके पीछे दौड़ पड़ी.

अजय ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह स्कूटी चलाते हुए नजर आ रहे है. वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके सैकड़ों प्रशंसक स्कूटी के पीछे भाग रहे है.

उन्होंने अपने प्रशंसकों को दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनने की भी सलाह दी.

उन्होंने अपनी पोस्ट में स्पष्ट किया, “सवारी करते समय हमेशा हेल्मेट पहनें. मेरे सिर पर हेलमेट नहीं है क्योंकि मैं शूटिंग कर रहा हूँ.”

फिल्म ‘भोला’ की बात की जाए तो यह 2008 की फिल्म ‘यू मी और हम’, ‘शिवाय’ (2016) के बाद अजय देवगन की यह चौथी निर्देशित फिल्म है, जो करण जौहर की ‘ऐ दिल है मुश्किल’ को टक्कर देगी.


View this post on Instagram

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)


View this post on Instagram

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

फिल्म ‘भोला’ में तब्बू भी हैं. यह 2019 की तमिल सुपरहिट फिल्म ‘कैथी’ की आधिकारिक हिंदी रीमेक है. अजय और तब्बू ने इससे पहले ‘गोलमाल अगेन’, ‘विजयपथ’, ‘हकीकत’, ‘तक्षक’, ‘दे दे प्यार दे’, ‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!