मशहूर अभिनेता विक्रम गोखले का हुआ निधन

Vikram Gokhale (1)
The Hindi Post

पुणे | बॉलीवुड और मराठी रंगमंच, फिल्मों और टीवी के दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का निधन हो गया है. न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, विक्रम गोखले का आज पुणे में निधन हो गया. वो 77 वर्ष के थे.

उनका काफी दिनों से पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में इलाज चल रहा था.

विक्रम गोखले, मशहूर अभिनेता चंद्रकांत गोखले के पुत्र थे. विक्रम ने संजय लीला भंसाली की रोमांटिक फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ (1999) में काम किया था. इसके अलावा उन्होंने कमल हासन की फिल्म ‘हे राम’ (2001), ‘भूल भुलैया’ (2007) और प्रियदर्शन की गुदगुदाने वाले फिल्म ‘दे दना दन’ (2009) में भी अभिनय किया था.

उन्होंने 2010 में मराठी फिल्म ‘आघात’ के साथ निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा था. मराठी फिल्म ‘अनुमति’ के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था. उन्हें थिएटर रंगमंच पर अभिनय के लिए 2011 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

(Inputs: IANS/ANI)


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!