UP का आफताब: प्रेमिका की बेहरमी से हत्या की, शव को 6 टुकड़ो में काटा, माता-पिता भी थे वारदात में शामिल
सांकेतिक फोटो (फोटो क्रेडिट : हिंदी पोस्ट)
आजमगढ़ | प्रिंस यादव ने आराधना की हत्या क्यों की इसका सच सामने आ गया है. प्रिंस जिसको रविवार शाम को आराधना की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था ने कहा कि उसने (आराधना) उसके साथ ‘विश्वासघात’ किया किया था. उसने कहा कि आराधना ने प्यार तो उससे किया पर शादी किसी और से कर ली जो धोखा है.
हत्यारोपी प्रिंस 9 नवंबर को आराधना को अपनी बाइक से मंदिर में ले गया और फिर अपने चचेरे भाई सर्वेश की मदद से गन्ने के खेत में उसका गला घोंट दिया. इसके बाद दोनों ने उसके शरीर के छह टुकड़े करके पॉलीथिन में भरे और उन्हें कुएं में फेंक दिए.
यह घटना 15 नवंबर को तब सामने आई जब स्थानीय लोगों को पश्चिमिमी गांव के बाहर स्थित एक कुएं में युवती का शव दिखाई दिया.

अर्धनग्न हालत में मिला शव दो-तीन दिन पुराना लग रहा था.
एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए प्रिंस यादव ने कबूल किया कि उसने अपने माता-पिता, चचेरे भाई सर्वेश और परिवार के अन्य सदस्यों की मदद से आराधना को मारने की योजना बनाई थी क्योंकि उसने किसी दूसरे शख्स से शादी कर ली थी.
पुलिस ने इस मामले के संबंध में एक पिस्टल, एक धारदार हथियार और एक कारतूस बरामद किया है. चचेरे भाइयों ने आराधना का सिर घटनास्थल से कुछ दूर तालाब में फेंक दिया था.
आजमगढ़ के एसपी अनुराग आर्य ने कहा कि सर्वेश और यादव के परिवार के अन्य सदस्य अभी भी फरार हैं.
आईएएनएस
