डिंपल यादव ने मैनपुरी से दाखिल किया नामांकन पत्र, नहीं आए शिवपाल यादव
Photo: Twitter/Samajwadi Party
मैनपुरी | मैनपुरी में होने वाले लोकसभा उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. उन्होंने नामांकन पत्र के चार सेट दाखिल किए.
इस दौरान, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सपा सांसद प्रोफेसर राम गोपाल यादव, तेज प्रताप यादव और अन्य लोग, डिंपल यादव के साथ मौजूद थे.
उनके साथ सपा के जिलाध्यक्ष और उनके प्रस्तावकों में से एक — आलोक शाक्य भी कलेक्ट्रेट पहुंचे.
इस मौके पर शिवपाल सिंह यादव की गैर हाजिरी रही.


विज्ञापन
इससे पहले, डिंपल ने अपने सैफई वाले आवास पर पूजा की और दिवंगत मुलायम सिंह यादव की समाधि पर भी गई.
डिंपल यादव, मुलायम सिंह के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी सीट पर चुनाव लड़ रही है.
मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव 5 दिसंबर को होना है और नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे.
मैनपुरी संसदीय सीट 10 अक्टूबर को मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई थी.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
