सड़क हादसे में 32 वर्षीय मराठी एक्ट्रेस कल्याणी का निधन, पुलिस ने दर्ज किया केस

Kalyani Kurale Jadhav (1) (1)

फोटो: इंस्टाग्राम

The Hindi Post

मराठी फिल्म अभिनेत्री कल्याणी कुरले-जाधव की महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शनिवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. वो 32 वर्ष की थी. घटना की जांच कोल्हापुर पुलिस ने शुरू कर दी है.

एक पुलिस अधिकारी ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि एक ट्रेक्टर ने कल्याणी के स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे उनका निधन हो गया. उन्होंने कहा यह घटना कोल्हापुर में हुई.

यह सड़क हादसा शनिवार रात को तब हुआ जब कल्याणी अपने रेस्टोरेंट से घर लौट रही थी. घटनास्थल हलौंदी चौराहे के पास सांगली-कोल्हापुर हाईवे पर स्थित है.

कोल्हापुर पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि कल्याणी को अस्पताल लाया गया पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत्य घोषित कर दिया. उन्होंने यह भी कहा कि ट्रेक्टर के ड्राइवर के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता और मोटरवाहन एक्ट के तहत, मामला दर्ज किया गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कल्याणी ने हाल ही में कोल्हापुर-सांगली हाईवे पर एक होटल शुरू किया था. वह खुद होटल का काम देख रही थी. शनिवार रात को होटल बंद करके जब घर लौट रही थी तब यह हादसा हो गया.

कल्याणी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थी. वो अक्सर कुछ न कुछ पोस्ट करती थी. उन्होंने हादसे से एक दिन पहले भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था. शायद ही उनको पता होगा कि यह उनका आखिरी पोस्ट होगा.

एक हफ्ते पहले उनका जन्मदिन था. उस दिन भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था. वीडियो को लोगों ने पसंद किया था.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!