पंजाब: पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच के दौरान जम्मू-कश्मीर और बिहार के छात्र आपस में भिड़े, हुआ पथराव
पंजाब के मोगा में एक कॉलेज परिसर के अंदर, छात्रों के दो समूह आपस में भिड़ गए. स्टूडेंट्स ने एक दूसरे पर पथराव भी किया. यह घटना रविवार शाम को मोगा के लाला लाजपत राय कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में हुई. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस झड़प में दोनों समूहों के छात्रों को चोटें आई.
यह झड़पे इंग्लैंड और पाकिस्तान के T20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच के दौरान हुई. पत्थर चलने से अफरातरफी का माहौल बन गया.
घायल छात्रों को इलाज के लिए मोगा के जिला अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक, किसी भी छात्र को गंभीर चोट नहीं आई है.
Two groups of students clashed during the T20 World Cup final between Pakistan and England at the Polytechnic College in #Moga district of Punjab. After the scuffle, they threw bricks and stones on each other. Several students have been injured. pic.twitter.com/wlxMlZjaNk
— Nikhil Choudhary (@NikhilCh_) November 13, 2022
जानकारी के अनुसार, छात्रों के समूह जो आसपास में भिड़ गए थे उनमें से एक समूह के छात्र जम्मू-कश्मीर के रहने वाले है तो वही दूसरे ग्रुप में बिहार और अन्य राज्यों के छात्र है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को अपनी प्रारंभिक जांच में पता चला है कि टी20 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड के हाथों पाकिस्तान की हार के बाद कथित तौर पर यह झड़प हुई.
पुलिस ने फिलहाल स्थिति को संभाल लिया है. कॉलेज परिसर में पुलिस की तैनाती की गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
