संजय राउत को मिली जमानत, पिछले 101 दिनों से है जेल में
मुंबई | मुंबई की एक विशेष अदालत ने शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के सांसद संजय राउत को जमानत दे दी. राउत को प्रवर्तन निदेशालय ने 1 अगस्त को गिरफ्तार किया था. तबसे वो जेल में बंद है.
संजय राउत, पिछले 101 दिनों से जेल में है.
ED ने 31 जुलाई को राउत के घर पर छापा मारा था और अगले दिन (1 अगस्त) को उन्हें गिरफ्तार कर लिया था.
उनको गोरेगांव के पात्रा चॉल पुनर्विकास मामले से उत्पन्न एक कथित मनी लॉन्ड्रिंग घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था.
आज (नवंबर 9 ) को विशेष पीएमएलए अदालत ने राउत को जमानत दे दी. हालांकि ऐसी अटकलें है कि ED इस फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती दे सकती है.
ians
