इंदौर: अकेली लड़की को चार लड़कियों ने बीच सड़क लात-घूसों से जम कर पीटा, हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज

Women thrash another woman in full public view in Indore (1)
The Hindi Post

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक लड़की को बुरी तरह पीटा जा रहा है. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि चार लड़कियां एक लड़की पर लात, घूंसे बरसा रही है. चारों, उस लड़की के साथ गाली-गलौज भी कर रही है. यह घटना इंदौर के व्यस्त एबी रोड पर हुई है. इसका वीडियो सोमवार (7 नवंबर) को सामने आया.

जब लड़की के साथ सार्वजनिक रूप से मारपीट की जा रही थी तब काफी लोग तमाशबीन बने खड़े थे. वो अपने मोबाइल से इस मारपीट की घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे. किसी ने भी बीच-बचाव करने की कोशिश नहीं की. पुलिस ने अब इस मामले में हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज की गई है.

पुलिस का कहना है कि घटना एमआईजी थाने से महज एक किलोमीटर दूर एलआईजी चौक पर 4 नवंबर को रात 1 बजे हुई हुई थी. पीड़िता ने सोमवार को शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. बाद में शाम को उन पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआती जांच के बाद तीन अन्य लोगों (जिसमें दो पुरुष भी शामिल है) के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है.

रिपोर्ट में कहा गया कि, सोमवार शाम को पीड़िता प्रिया वर्मा द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद तीन आरोपियों – मेघा मालवीय, टीना सोनी और पूनम अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया गया. उन पर शुरू में आईपीसी की धारा 294 (अश्लील शब्द बोलना), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया था. बाद में हत्या के प्रयास की धारा को मुकदमे में जोड़ा गया.

जांच के दौरान, पुलिस को इस मामले में तीन अन्य लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली. इन तीन लोगों में दो पुरुष है. पुलिस ने इन तीनों के नाम भी FIR में दर्ज कर लिए है. आगे की जांच जारी है.


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!