‘…लो अब कर लो शादी’, लिखकर युवती ने की खुदकुशी

Police Depositphotos_40757271_S (1)

सांकेतिक तस्वीर (क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

लखनऊ | निजी बैंक में काम करने वाली एक 28 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है. महिला का शव सोमवार को लखनऊ के कृष्णा नगर इलाके से उसके घर से मिला.

महिला, किराये के मकान में रहती थी. उसकी दो हफ्ते बाद शादी होने वाली थी.

पुलिस ने दावा किया कि मृतका की पहचान प्रियंका श्रीवास्तव के रूप में हुई है. युवती अवसाद में थी. युवती के भाई ने उसकी इच्छा के विरुद्ध उसकी शादी तय कर दी थी. इससे प्रियंका परेशान थी.

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के माता-पिता की कुछ समय पहले मृत्यु हो चुकी है.

उसके कमरे से एक नोट बरामद हुआ है जिसमें लिखा है, ‘बाय बाय फॅमिली मेंबर्स,अब कर लो शादी.”

एसएचओ कृष्णा नगर विक्रम सिंह ने कहा कि वह किराए के फ्लैट में अकेली रह रही थी और उसकी शादी 25 नवंबर को तय हुई थी.

पुलिस मामले की जांच कर रही है.

IANS

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!