तंजानिया: लैंडिंग के दौरान झील में दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान, 26 यात्रियों को बचाया गया

Tanzania plane crash in lake 26 rescued (1)

फोटो: सोशल मीडिया वाया आईएएनएस

The Hindi Post

दार एस सलाम | अफ्रीकी देश तंजानिया के उत्तर-पश्चिमी कागेरा क्षेत्र की विक्टोरिया झील में रविवार सुबह एक विमान क्रैश लैंड कर गया. इस यात्री विमान से 26 लोगों को बचाया गया है.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, कागेरा के क्षेत्रीय आयुक्त अल्बर्ट चालमिला ने कहा कि डार एस सलाम के जूलियस न्येरेरे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कागेरा क्षेत्र के बुकोबा हवाई अड्डे के लिए यात्री विमान ने उड़ान भरी. विमान में 43 यात्री थे.

चालमिला ने कहा कि विमान में सवार 43 लोगों में से 39 यात्री, दो पायलट और दो केबिन क्रू मेंबर थे. उन्होंने बताया कि बचाव दल अभी भी विमान में फंसे 13 यात्रियों को निकालने की कोशिश कर रही है.

उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना से बचे यात्रियों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया.

चालमिला ने कहा कि विमान दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी ताजे पानी की झील – विक्टोरिया झील में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. उन्होंने कहा उस समय सुबह के करीब 8:20 बज रहे थे.

उन्होंने कहा, “कागेरा क्षेत्र के अधिकारियों ने विमान दुर्घटना के बारे में प्रधानमंत्री सहित देश के शीर्ष नेताओं को सूचित कर दिया है.”

राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन ने कहा कि वह दुर्घटना की खबर से स्तब्ध हैं.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post
error: Content is protected !!