पति ने दर्जनों पुरुषों से कराया पत्नी का रेप, पति ओर 50 अन्य को कोर्ट ने सुनाई सजा.. दिमाग को सुन्न कर देने वाला मामला

Rape Depression volkan-olmez-wESKMSgZJDo-unsplash

प्रतीकात्मक फोटो

The Hindi Post

फ्रांस की एक अदालत ने गुरुवार को बड़ा फैसला सुनाया. कोर्ट ने डोमिनिक पेलिको नाम के शख्स को 20 साल जेल की सजा सुनाई. डोमिनिक पर 10 सालों तक अपनी पत्नी का रेप करवाने का दोष सिद्ध हुआ है. पीड़ित महिला से 50 से ज्यादा लोगों ने रेप किया था.

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, डोमिनिक अपनी पत्नी को नशीली दवा देकर बेहोश कर देता था. इसके बाद वह अजनबियों को अपने घर बुलाता था और अपनी पत्नी का उनसे रेप करवाता था.

कोर्ट ने डोमिनिक और 50 अन्य पुरुषों को रेप, अटेम्प्ट टू रेप (दुष्कर्म का प्रयास) और सेक्सुअल असॉल्ट का दोषी माना. डोमिनिक ने अपने ऊपर लगे आरोपों को स्वीकार कर लिया. इसके बाद पांच जजों के पैनल ने दोषियों को सजा सुनाई.

पीड़िता जीजेल पेलिको 72 साल की है. उनकी 50 साल पहले डोमिनिक पेलिको से शादी हुई थी. डोमिनिक इलेक्ट्रीशियन और एस्टेट एजेंट के रूप में काम करता था. वह 71 साल का है.

उन्होंने अदालत और मीडिया को यह अधिकार दिया कि उनकी पहचान उजागर की जा सकती है क्योंकि वह इसे छिपाना नहीं चाहती थीं. वह महिलाओं के लिए मिसाल बनना चाहती थी. जीजेल ने जज को इस बात के लिए राजी कर लिया कि उनके साथ हुई वारदात की वीडियो रिकॉर्डिंग जनता और मीडिया के लिए सार्वजनिक कर दी जाए, जिससे अन्य महिलाओं को इस तरह के अपराध के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा मिले.

अपने दोषियों को सजा सुनाए जाने के बाद जीजेल ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा, “यह ट्रायल मेरे लिए बहुत कठिन परीक्षा थी.”

कोर्ट ने डोमिनिक को 20 साल जेल की सजा सुनाई है. वही कोर्ट ने 46 को बलात्कार का दोषी, 2 को बलात्कार के प्रयास का दोषी पाया और 2 को यौन उत्पीड़न का दोषी पाया है. इन सभी को 3 से 15 साल की जेल की सजा सुनाई गई है.

सभी दोषियों के पास कोर्ट के फैसले के खिलाफ उच्च अदालत में अपील करने के लिए 10 दिन का समय है. डोमिनिक पेलिको के वकील ने कहा कि वह इस विकल्प पर विचार कर रहे हैं.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!