प्रयागराज : बिजली के खंभे से टकराई कार, पांच की मौत, पांच घायल

Prayagraj Accident (1)
The Hindi Post

प्रयागराज | उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया. यहां पर बिजली के खंभे से कार टकरा कर पलट गई जिससे पांच लोगों की मौत हो गई. इस घटना में पांच लोग घायल भी हुए हैं.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के जनसंपर्क अधिकारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि गुरुवार को टवेरा गाड़ी – यूपी 78 BQ 3601 से ग्राम सराय लाल उर्फ शिवगढ़ थाना सोरांव जिला प्रयागराज से चलकर विंध्याचल दर्शन करने जा रहे थे श्रद्धालु. इनकी गाड़ी हड़िया टोल प्लाजा से पहले बिजली के पोल से टकराने के कारण अनियंत्रित हो गई.

इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए हैं. मृतकों में चार महिलाएँ और एक बच्ची शामिल है.

विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी में कुल दस लोग सवार थे। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौके पर पहुंची हंडिया थाना पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा करवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. साथ ही मौके पर मौजूद पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है.

इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी दु:ख जताया है. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं. साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है. इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए हैं.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!