UP: शादी समारोह में ‘रसगुल्ले’ को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चाकूबाजी; एक की मौत, तीन घायल

Rasgulla sweets-g51aabb159_640

सांकेतिक तस्वीर (पिक्साबे)

The Hindi Post

आगरा | उत्तर प्रदेश के आगरा से बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां के एत्मादपुर इलाके में एक शादी में ‘रसगुल्ले’ को लेकर पहले तो विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. यह घटना बुधवार रात की है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जावेद और राशिद दोनों भाइयों की शादी उस्मान की बेटियों के साथ विनायक भवन में होनी थी.

शादी समारोह के दौरान, जब रात का खाना परोसा गया तो ‘रसगुल्ले’ को लेकर विवाद खड़ा हो गया. ‘रसगुल्ले’ की डिमांड ज्यादा थी और वह कम संख्या में उपलब्ध थे.

तू-तू, मैं-मैं से बात आगे निकल गई और विवाद में बदल गई. दोनों पक्षों के मेहमानों ने चाकू निकालकर एक-दूसरे पर हमला कर दिया.

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में तीन लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान 20 वर्षीय सनी की मौत हो गई. अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ विवाह स्थल पर पहुंची.

अंचल अधिकारी सैयद अरीब अहमद ने कहा कि वीडियो और सीसीटीवी फुटेज को स्कैन किया जा रहा है और घटना के विवरण का पता लगाने के लिए लोगों से पूछताछ की जा रही है.

मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post
error: Content is protected !!