चॉकलेट खाने से 8 साल के बच्चे की मौत

chocolate-g9411cc56e_640 (1)

Image by annca from Pixabay (Representative Image/ सांकेतिक तस्वीर)

The Hindi Post

हैदराबाद | तेलंगाना के वारंगल से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक आठ साल के बच्चे की उसके पिता द्वारा विदेश से लाई गई चॉकलेट खाने के कारण दम घुटने से मौत हो गई. चॉकलेट बच्चे के गले में फंस गई थी. उसे एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया. मृत बच्चे का नाम संदीप सिंह था.

पुलिस के अनुसार, कस्बे में बिजली की दुकान चलाने वाले कंगन सिंह के परिवार में यह हादसा हुआ है.

राजस्थान के मूल निवासी कंगन सिंह करीब 20 साल पहले वारंगल चले गए थे और अपने परिवार और चार बच्चों के साथ वहीं रह रहे थे.


यह भी पढ़े – चूहे को पानी में डुबोकर मारने के आरोप में शख्स को 10 घंटे खानी पड़ी हवालात की हवा


विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की यात्रा करके वापस लौटे कंगन सिंह अपने बच्चों के लिए चॉकलेट लेकर आए थे. संदीप शनिवार को चॉकलेट अपने स्कूल ले गया. एक चॉकलेट मुंह में डालने के बाद वह उसके गले में फंस गई जिसके चलते वह क्लास में गिर पड़ा. वह सांस लेने के लिए हांफने लगा. शिक्षक ने स्कूल प्रशासन को इसकी जानकारी दी, जो उसे सरकारी एमजीएच अस्पताल ले गए.

डॉक्टरों के मुताबिक, संदीप की दम घुटने से मौत हो गई.

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!