ओमिक्रॉन : मुंबई और पालघर में मिले 8 नए मामले

COVID (10)

प्रतीकात्मक फोटो | आईएएनएस

The Hindi Post

मुंबई | महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के आठ नए मामले सामने आए हैं, जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या 28 हो गई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मुंबई में सात और पालघर में एक मामला सामने आया है। इनमें से तीन महिलाएं और पांच पुरुष हैं, लेकिन उनमें से किसी का भी अंतर्राष्ट्रीय यात्रा का इतिहास नहीं है। हालांकि इनमें से एक मरीज नई दिल्ली और दूसरा बेंगलुरु गया था।

एक मरीज राजस्थान से संबंध रखता है और नए संक्रमितों में से सात को कोरोना के खिलाफ सुरक्षा के लिए दोनों टीके लग गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उनमें से तीन लोगों में कोई लक्षण देखने को नहीं मिले हैं और पांच मरीजों में हल्के लक्षण पाए गए हैं। दो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और बाकी को होम केयर में क्वारंटीन किया गया है।

वर्तमान में, महाराष्ट्र के ओमिक्रॉन मामले मुंबई और पुणे जिलों सहित कई क्षेत्रों में फैले हुए हैं। इन दोनों शहरों में 12-12 मरीज पाए गए हैं, जबकि पालघर, ठाणे, लातूर और नागपुर में एक-एक संक्रमित हैं।

तीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों – मुंबई, पुणे और नागपुर – पर आने वाले यात्रियों की गहन निगरानी वर्तमान में 1 दिसंबर से चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा कि उच्च जोखिम वाले देशों से कुल 13,615 लोग यहां पहुंचे हैं, जिनमें से 30 की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अन्य देशों से भी 8 नागरिक प्रदेश में पहुंचे है। इन सभी की रिपोर्ट जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजी गई है ताकि यह पुष्टि हो सके कि वे ओमिक्रॉन से पीड़ित हैं या नहीं।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!