नवविवाहित दूल्हा-दुल्हन ने मंच पर की हवाई फायरिंग, अब ढूंढ रही पुलिस

Bride and Groom fire during wedding
The Hindi Post

गाजियाबाद | राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक शादी के दौरान हर्ष फायरिंग का वीडियो सामने आया है। जिसमें नव विवाहित दूल्हा-दुल्हन 4 राउंड गोलियां चलाते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दरअसल 10 सेकंड का वीडियो 9 दिसंबर का है। गाजियाबाद स्थित सूर्य फार्म हाउस में शादी के दौरान दूल्हा- दुल्हन एक मंच पर साथ खड़े हैं, वहीं दूल्हे के हाथ में एक पिस्टल भी नजर आ रहा है। अपना रुतबा दिखाने और दुल्हन को खुश करने के लिए दूल्हा हवा में 4 राउंड फायर करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस फायरिंग में दुल्हन भी दूल्हे का साथ देती नजर आ रही है। साथ ही शादी के जश्न में डूबे लोग दूल्हे की इस हरकत को देखकर खुश हो रहे हैं। मामला सामने आने के बाद गाजियाबाद पुलिस ने इसका संज्ञान लिया और दूल्हे की तलाश में जुट गई है।

सीओ फस्र्ट स्वतंत्र सिंह ने बताया कि, 13 दिसंबर को सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो हमारे संज्ञान में आया। हर्ष फायरिंग के इस वीडियो की गाजियाबाद कोतवाली पुलिस ने जांच की और युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, इसके अलावा पुलिस अलग-अलग पहलुओं पर भी जांच कर रही है।

बता दें कि इससे पहले इंदिरापुरम थाना क्षेत्र से भी इसी तरह दूल्हा-दुलहन का शादी के दौरान स्टेज पर फायरिंग करने का वीडियो सामने आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!