6 साल की बच्ची ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, पेंसिल, मैगी महंगी होने की लगाई शिकायत

Kriti Dubey Class 1 (1)

फोटो: सोशल मीडिया

The Hindi Post

कन्नौज (उत्तर प्रदेश) | पहली कक्षा में पढ़ने वाली छह साल की एक बच्ची ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर महंगाई के कारण हो रही ‘कठिनाई’ के बारे में बताया है.

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के छिबरामऊ कस्बे की कृति दुबे नाम की लड़की ने अपने पत्र में लिखा है, “मेरा नाम कृति दुबे है. मैं कक्षा 1 में पढ़ती हूं. मोदीजी, आपने बहुत अधिक मूल्यवृद्धि कर दी है. यहां तक कि मेरी पेंसिल और रबर (इरेजर) भी महंगा हो गया है और मैगी की कीमत भी बढ़ा दी गई है. अब मेरी मां पेंसिल मांगने पर मुझे मारती है. मैं क्या करूं? दूसरे बच्चे मेरी पेंसिल चुरा लेते हैं.”

हिंदी में लिखा पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची के पिता विशाल दुबे, जो वकील हैं, ने कहा, “यह मेरी बेटी की ‘मन की बात’ है. वह हाल ही में उस समय नाराज हो गई, जब उसकी मां ने उसे स्कूल में पेंसिल खो जाने पर डांटा था.”

छिबरामऊ के एसडीएम अशोक कुमार ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें इस छोटी बच्ची के पत्र के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से पता चला.

उन्होंने कहा, “मैं किसी भी तरह से बच्ची की मदद करने के लिए तैयार हूं और यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश करूंगा कि उसका पत्र संबंधित अधिकारियों तक पहुंचे.”

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!