जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में 5 विदेशी आतंकी मारे गए, सेना ने एनकाउंटर में मार गिराया

Army IANS May 30 (1)

सांकेतिक फोटो (आईएएनएस/निसार मलिक)

The Hindi Post

श्रीनगर | जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शुक्रवार तड़के आतंकवादियों और सेना-पुलिस के संयुक्त दलों के बीच हुई मुठभेड़ में पांच विदेशी आतंकवादी मारे गए है.

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने IG पुलिस कश्मीर जोन, विजय कुमार के हवाले से ट्वीट करके कहा, “मुठभेड़ में पांच विदेशी आतंकवादी मारे गए है. जुमागुंड इलाके में तलाशी जारी है.”

पुलिस ने बयान में कहा कि उत्तरी कश्मीर जिले में नियंत्रण रेखा के पास जुमागुंड क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई.

पुलिस ने कहा कि 13 जून को सुरक्षा बलों ने कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा के पास दो आतंकवादियों को मार गिराया था. कश्मीर जोन पुलिस ने इस खबर को ट्विटर पर साझा की थी. पुलिस ने कहा कि घटना डोबनार मच्छल इलाके में हुई थी.

यानि पिछले तीन दिनों में 07 आतकंवादियों को मार गिराया गया है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!