घरों में घुसकर महिलाओं के अंतर्वस्त्र उठाने और फिर अश्लील हरकत करने वाले शख्स को तलाश रही पुलिस
घरों में घुसकर महिलाओं के अंतर्वस्त्र उठाने और फिर अश्लील हरकत करने वाले शख्स को तलाश रही पुलिस
बेंगलुरू | बेंगलुरू के विधान सौधा इलाके में लोगों के घरों में घुसकर अश्लील हरकत करने वाले शख्स की तलाश में पुलिस जुट गई है. कई लोगों ने इस शख्स को विधान सौधा इलाके में देखा है. लोगों ने इस संबंध में राजगोपालनगर थाने में शिकायत दर्ज कराकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है.
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
पुलिस ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि यह शख्स ऐसे समय में घरों में घुसता है जब वहां कोई पुरुष नहीं होता है.
पुलिस ने कहा, “वह किराए पर कमरा लेने के बहाने लोगों के घर में घुस जाता है. इसके बाद वह वॉशरूम जाने के बहाने उस जगह पहुंच जाता है जहां महिलाओं के कपड़ों, खास तौर से इनर वियर सुख रहे हो. इसके बाद वो अश्लील हरकतें करता है.”
किसी ने उसका वीडियो बना लिया. इस वीडियो को पुलिस को सौंप दिया गया है. वीडियो में आरोपी यह सुनिश्चित करने के बाद कि कोई उसे देख तो नहीं रहा है, कपड़े धोने की टोकरी से महिलाओं के कपड़े निकालता दिखाई देता है.
पुलिस ने कहा कि आरोपी के संबंध में अभी तक कोई गंभीर अपराध सामने नहीं आया है और वे सतर्क हैं और हालात पर नजर बनाने हुए है. मामले की जांच चल रही है.
आईएएनएस
