UPI पर MDR चार्ज के सपोर्ट में थे कांग्रेस के पांच सांसद

UPI (1) (1)

फोटो क्रेडिट: आईएएनएस

The Hindi Post

UPI पर MDR चार्ज के सपोर्ट में थे कांग्रेस के पांच सांसद

 

नई दिल्ली | जहां लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 2,000 रुपये से अधिक के UPI लेनदेन पर शुल्क लगाए जाने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है, वहीं कांग्रेस के पांच सांसद इससे पहले संसद में टियर्ड मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) व्यवस्था का समर्थन कर चुके हैं.

संसदीय समिति का समर्थन: वित्त संबंधी स्थायी समिति ने UPI इकोसिस्टम की वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए टियर्ड MDR व्यवस्था लागू करने की जोरदार सिफारिश की थी. समिति का कहना था कि इससे सरकारी खजाने पर लगातार पड़ने वाले दबाव को कम किया जा सकेगा.

कांग्रेस सांसदों ने नहीं जताई थी असहमति: कांग्रेस के पांच सांसद—पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम और मनीष तिवारी, साथ ही गौरव गोगोई, किशोरी लाल और के. गोपीनाथ—इस समिति का हिस्सा थे. 12 अगस्त को रिपोर्ट को अपनाए जाने के दौरान ये सांसद मौजूद थे और प्रकाशित कार्यवृत्त में किसी ने भी असहमति दर्ज नहीं की थी.

इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा की जरूरत: समिति के अनुसार, बड़े मूल्य के लेन-देन पर एमडीआर लागू करने की कानूनी व्यवस्था तो हो चुकी है, लेकिन इसे जल्द लागू न किए जाने से पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स पूरी तरह सीमित सरकारी सब्सिडी पर निर्भर रहेंगे. नतीजा यह होगा कि साइबर सुरक्षा, फ्रॉड रोकने और नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे जरूरी क्षेत्रों में होने वाले निवेश खतरे में पड़ जाएंगे.

NDA का पलटवार: NDA नेताओं ने राहुल गांधी के इस आरोप को खारिज किया है कि यह कदम अमेरिकी दबाव में उठाया गया है. केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले और BJP सांसद गुलाम अली खटाना ने नीति का बचाव करते हुए कहा कि 2,000 रुपये तक के लेनदेन को शुल्क-मुक्त रखने से छोटे दुकानदारों और आम नागरिकों पर बोझ नहीं पड़ेगा. उन्होंने कांग्रेस पर अनावश्यक भ्रम पैदा करने का आरोप लगाया.

By IANS

 

अस्वीकरण: यह लेख समाचार एजेंसी IANS द्वारा लिखा गया है. TheHindiPost.In ने इसे न तो लिखा, न संपादित किया है और न ही स्वतंत्र रूप से सत्यापित किया है. TheHindiPost.In इस लेख में दी गई जानकारी के लिए किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी नहीं लेता है.

Disclaimer: This article has been written by the news agency IANS. TheHindiPost.In has neither written nor edited this article, nor has it independently verified the information contained herein. TheHindiPost.In assumes no responsibility or liability of any kind for the information provided in this article.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!