कानपुर हिंसा मामले में अब तक 36 गिरफ्तार, 3 एफआईआर लिखी गई

Kanpur Violence (1)

फोटो: हिंदी पोस्ट

The Hindi Post

कानपुर में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा में अब तक कुल 36 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही हिंसा के इस मामले में कानपुर पुलिस ने तीन एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस हिंसा और पत्थरबाजी की घटना में कई लोग घायल हो गए थे।

पुलिस ने कहा कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। अतिरिक्त पुलिस बल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात कर दिया गया है। पीएसी को भी लगाया गया है। पुलिस ने फ्लैग मार्च भी किया और हालात अब सामान्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात यह है कि यह हिंसा उस दिन हुई जिस दिन कानपुर नगर के पड़ोस में स्थित कानपुर देहात में देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और यूपी के मुख्यमंत्री मौजूद थे। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह हिंसा पूर्व नियोजित थी।

पुलिस ने कहा कि हिंसा में शामिल रहे लोगों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जायेगी। एडीजी (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने गुरुवार को कहा था कि उपद्रवियों की संपत्ति को जब्त या ध्वस्त किया जाएगा।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे

The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!