दोस्त की बारात में डांस कर रहे युवक की मौत, हार्ट अटैक से जान जाने की आशंका, VIDEO
मध्य प्रदेश के रीवा से एक हैरान करने वाली खबर सामने आयी है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो एक बारात का है जिसमें डांस कर रहा एक युवक अचानक गिर पड़ता है और उसकी मौके पर ही मौत हो जाती है. बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के कानपुर से बारात आई थी, जिसमें 32 साल के युवा अभय भी शामिल थे. दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए, अभय रीवा गए थे. शादी समारोह में डांस करते समय अभय जमीन पर गिर पड़े और दम तोड़ दिया.
वीडियो में दिखी अचानक आयी मौत
यह घटना मंगलवार की है. विवाह समारोह के लिए बाराती बैंडबाजे की धुन पर नाचते हुए मैरिज गार्डन जा रहे थे. बारात में शामिल 32 वर्षीय अभय सचान डांस कर रहे थे. उसी दौरान अभय अचानक जमीन पर गिर पड़े. जब तक बाराती कुछ समझ पाते, अभय ने हार्ट अटैक से दम तोड़ दिया. आनन फानन में उनको अस्पताल ले जा गया जहाँ डॉक्टरों ने उनको देखते ही मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई हैं.
मध्य प्रदेश के रीवा में डांस करते वक्त शख्स की मौत, UP के कानपुर से दोस्त के बरात में शामिल होने रीवा आया था मृतक अभय सचान। #ViralVideo #Health #HeartAttack #rewa #रीवा pic.twitter.com/NkGI5X8OIN
— Rakesh kumar patel (@NanheRakesh) January 18, 2023
खबर मिलते ही अभय के परिजन रीवा पहुंच गए. शव का पोस्टमॉर्टेम किया गया और उसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया.
इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हैं. वही इस घटना से लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा हैं कि एक पूरी तरह फिट दिख रहा युवक अचानक मृत्यु को प्राप्त हो गया.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
