21 वर्षीय बंगाली अभिनेत्री बिदिशा डे मजूमदार की हुई मौत, सुसाइड करने की चर्चा

Bidisha Dey Majumdar (2) (1)

फोटो: सोशल मीडिया

The Hindi Post

बंगाली अभिनेत्री बिदिशा डे मजूमदार कोलकाता के अपने घर में फंदे से लटकी मिली। उन्होंने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। बुधवार शाम को उनका शव फंदे से लटका मिला। बिदिशा केवल 21 साल की थी।

इस खबर ने सबको हैरान कर दिया है। बिदिशा के फैंस, फ्रेंड्स और फैमिली सब शॉक्ड है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिदिशा के फ्लैट का ताला अंदर से बंद था। पुलिस ताले को तोड़कर घर में दाखिल हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बिदिशा नागेर बाजार स्थित एक किराए के अपार्टमेंट में रहती थी। वह पिछले 4 महीनों से यहां रह रही थी।

पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। मौत का कारण जानने की कोशिश हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे

The Hindi Post
error: Content is protected !!