कश्मीर : मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर

Army IANS 22

रिप्रेजेन्टेटिव इमेज (फोटो/आईएएनएस)

The Hindi Post

श्रीनगर | दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षाबलों द्वारा सिर्हामा इलाके का घेराव कर तलासी अभियान शुरू करने के बाद दोनों पक्षों के बीच गुरुवार शाम को मुठभेड़ शुरू हो गई।

सुरक्षाबल जैसे ही छिपे हुए आतंकवादियों के ठिकाने के करीब पहुंचे, आतंकवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी जिससे मुठभेड़ शुरू हुई।

पुलिस ने कहा, “सिर्हामा मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी मारे गए। हथियार और गोला-बारूद के जखीरे सहित आपराधिक सामग्री बरामद हुई हैं।”

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!