भयावह : रात में परिवार के साथ सोई, कुछ देर बाद खेत में मिला सिर्फ धड़, 12 साल की मासूम की विभत्स हत्या से कोहराम, सिर की तलाश जारी

GODDA CRIME

खेत में बच्ची का सिर्फ घड़ मिलने से ग्रामीणों में दहशत का मौहाल है / (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

भयावह : रात में परिवार के साथ सोई, कुछ देर बाद खेत में मिला सिर्फ धड़, 12 साल की मासूम की विभत्स हत्या से कोहराम, सिर की तलाश जारी

 

गोड्डा |  झारखंड के गोड्डा जिले में एक 12 वर्षीय मासूम बच्ची की गला रेतकर और सिर काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। गुरुवार की सुबह ललमटिया थाना क्षेत्र के डहुआ गांव में खेत से बच्ची का सिर कटा हुआ शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में भारी सनसनी फैल गई। घटना की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर उमड़ पड़ी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची का धड़ बरामद किया है, जबकि कटा सिर अब तक नहीं मिल पाया है।

ग्रामीणों के अनुसार, वारदात बुधवार देर रात अंजाम दी गई है। बच्ची रोजाना की तरह बुधवार रात अपने माता-पिता के साथ घर में सो रही थी। लेकिन सुबह जब परिजनों की आंख खुली और बच्ची बिस्तर पर नहीं दिखी, तो उसकी तलाश शुरू हुई। कुछ ही देर बाद गांव के एक खेत में उसका शव मिलने की सूचना मिली। परिजनों को यह बात अब तक समझ नहीं आ रही है कि आखिर आधी रात को बच्ची कब, कैसे और किन संदिग्ध परिस्थितियों में घर से बाहर निकली या ले जाई गई।

सबसे खौफनाकम बात यह है कि खेत में सिर्फ बच्ची का धड़ मिला है जबकि उसका सिर घटनास्थल से गायब है। घटना की गंभीरता को भांपते हुए ललमटिया थाना पुलिस तुरंत दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल की घेराबंदी की और फोरेंसिक साक्ष्य जुटाने शुरू किए। इस वीभत्स हत्याकांड के बाद ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

स्थानीय लोगों ने इस नृशंस हत्या के पीछे तंत्र-मंत्र, नरबलि या अंधविश्वास से जुड़े किसी कारनामे की आशंका जताई है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस तकनीकी अनुसंधान, फॉरेंसिक जांच और पारिवारिक रंजिश सहित सभी संभावित बिंदुओं को ध्यान में रखकर गहराई से छानबीन कर रही है।

इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद से डहुआ गांव और आसपास के पूरे इलाके में भारी दहशत, भय और आक्रोश का माहौल व्याप्त है। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस वारदात में शामिल लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। पुलिस आरोपियों का सुराग पाने के लिए आसपास के लोगों से गहन पूछताछ कर रही है।

BY IANS

झारखंड के गोड्डा में 12 वर्षीय बच्ची की हत्या; खेत में मिला धड़, सिर गायब


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!