11 साल का लड़का 3 अलग-अलग कोविड वेरिएंट से हो चुका है संक्रमित: रिपोर्ट
इमेज: इंग्लिश पोस्ट
यरूशलेम | एक हैरान कर देने वाले मामले में, एक 11 वर्षीय इजरायली लड़का एक साल में तीन अलग-अलग कोविड रूपों से संक्रमित हो चुका है। एलोन हेल्फगॉट नाम का यह लड़का आधिकारिक तौर पर अल्फा, डेल्टा और अब ओमिक्रॉन से संक्रमित हो चुका है। द टाइम्स ऑफ इजराइल ने बताया कि स्कूल वर्ष की शुरूआत के बाद से वह 3-4 बार क्वारंटीन में रहा है।
यह मामला इसलिए हैरान करता है क्यूंकि कोरोना होने के बाद यह बार-बार होने वाले इन्फेक्शन से सुरक्षा प्रदान करता है।
मध्य इजराइल शहर केफर सबा के रहने वाले हेलफगॉट पिछले सप्ताह ओमिक्रॉन पॉजिटिव पाया गया। लड़का, हालांकि अब इस समय आइसोलेशन में है और पहले से बेहतर है।
उसने रविवार को चैनल 12 न्यूज को बताया “मैं ठीक हूँ, बहुत स्वस्थ महसूस कर रहा हूँ।”
पिछले अनुभव की तुलना में हेल्फगॉट ने कहा कि उसने बहुत गंभीर लक्षणों का अनुभव किया था, पर इस बार ऐसा नहीं है।
उसने कहा कि, “अल्फा (संक्रमण) में, मुझे तेज बुखार था, पर अभी मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं।”
उसने कहा कि, कोरोना से संक्रमित होने के बाद उसको आइसोलेशन में रहने पड़ा है।
उसने कहा कि वह मोबाइल फोन चला कर अपना टाइम पास करता है क्योकि आइसोलेशन के दौर में करने को और कुछ होता नहीं है।
आईएएनएस
