आर्मी डॉग जूम जिंदगी की जंग हारा, आतंकियों की गोली का हुआ था शिकार

Zoom Army Dog (2) (1)

फोटो: सोशल मीडिया

The Hindi Post

आर्मी डॉग ‘जूम’ (जर्मन शेपर्ड) जिंदगी की जंग हार गया है. ‘जूम’ ने आज श्रीनगर के पशु चिकित्सा अस्पताल (एडवांस फील्ड वेटरनरी हॉस्पिटल) में अंतिम सांस ली. समाचार एजेंसी एएनआई ने यह सूचना दी.

‘जूम’ रविवार को अनंतनाग (कश्मीर) में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हो गया था. उसको दो गोलियां लगी थी. गोली लगने के बाद भी वह आतंकियों से भिड़ा रहा था.

आतंकियों के खिलाफ छेड़े गए ऑपरेशन के दौरान सेना के खोजी कुत्ते ‘जूम’ को उस मकान के अंदर भेजा गया था जहां आतंकी छिपे बैठे थे. ‘जूम’ ने एक बहादुर जवान की तरह अपनी जान की परवाह न करते हुए, आतंकियों से लोहा लिया था. उसने अपनी ड्यूटी निभाई थी और इस दौरान घायल हो गया था.

इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दोनो आतंकियों को मार गिराया था.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

The Hindi Post
error: Content is protected !!