13 साल के नाबालिग के अपहरण और हत्या मामले में यूट्यूबर गिरफ्तार, 25 सालों तक देता रहा पुलिस को चकमा

arrest3

सांकेतिक तस्वीर / (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

13 साल के नाबालिग के अपरहरण और हत्या यूट्यूबर गिरफ्तार, 25 सालों तक देता रहा पुलिस को चकमा

 

नई दिल्ली | गाजियाबाद के यूट्यूबर सलीम वास्तिक को दिल्ली पुलिस ने 31 साल पुराने हत्या और अपहरण के केस में गिरफ्तार किया है. दिल्ली पुलिस ने गाजियाबाद से ही सलीम वास्तिव को गिरफ्तार किया जहां वह पहचान छिपाकर रह रहा था. पुलिस उसे थाना में ले जाकर पूछताछ कर रही है.

अधिकारियों ने बताया कि हत्या और अपहरण के केस में पुलिस को सलीम वास्तिक की तलाश थी. दिल्ली की कोर्ट से उसे सजा भी हुई थी लेकिन वह 25 साल से फरार चल रहा था. दिल्ली और उत्तर प्रदेश पुलिस उसे पहचान नहीं सकी. आखिरकार उसे गाजियाबाद से शनिवार की सुबह गिरफ्तार किया गया.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के गोकलपुरी थाने में सलीम खान के खिलाफ अपहरण, रंगदारी, हत्या का केस दर्ज है. सलीम वास्तिक का असली नाम सलीम खान पुत्र नूरहसन है. वह मूल रूप से शामली के नानूपुरा का रहने वाला है. 20 जनवरी 1995 को सलीम ने दिल्ली के 13 साल के संदीप बंसल का अपहरण किया था. उसके बाद रंगदारी मांगी और फिर हत्या कर दी. पुलिस ने गोकलपुरी थाने में केस दर्ज किया था.

आरोपी यूट्यूबर सलीम वास्तिक की फाइल फोटो / (क्रेडिट : आईएएनएस)

13 साल के बच्चे की हत्या बहुत ही चर्चित थी. उस समय दिल्ली पुलिस ने सलीम को गिरफ्तार करके जेल भेजा था. साल 1997 में उसे आजीवन कारावास की सजा हुई थी. हालांकि, तीन साल बाद 2000 में उसे जमानत दे दी गई थी. जेल से रिहा होते ही वह फरार हो गया. 25 सालों में वह शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ और गाजियाबाद में छिपकर रहता रहा.

पिछले दिनों सलीम चर्चा में तब आया जब दो महीने पहले (27 फरवरी की सुबह) दो भाइयों ने मिलकर उसको उसके घर में 14 चाकू मारे थे. एक महीने तक चले इलाज के बाद सलीम की हालत में सुधार हुआ. उस पर हमले के आरोपी दोनों भाई एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं.

इस्लाम धर्म छोड़ चुके यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर दिनदहाड़े ऑफिस में घुसकर बिना नंबर प्लेट की बाइक से आए नकाबपोश हमलावरों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार किए थे. उसका गला रेतने की कोशिश की थी. चीखने पर हमलावर उसे अधमरा छोड़कर फरार हो गए थे.

IANS

यूट्यूबर सलीम वास्तिक गिरफ्तार, 25 सालों तक हत्या केस में देता रहा पुलिस को चकमा


The Hindi Post
error: Content is protected !!