बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई गिरफ्तार, धमकाने का वीडियो हुआ था वायरल

Dhirendra Krishna Shastri Brother Arrested (1)

धीरेन्द्र कृष्णा शास्त्री के भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार (फोटो: सोशल मीडिया)

The Hindi Post

बागेश्वर धाम के प्रमुख – धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई सौरभ गर्ग उर्फ शालिग्राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने शालिग्राम को कोर्ट में पेश किया है.

बता दें कि पुलिस ने 21 फरवरी को शालिग्राम के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज की थी.

शालिग्राम का वीडियो फेसबुक पर हुआ था वायरल

शालिग्राम का एक वीडियो फेसबुक पर वायरल हुआ था. इस वीडियो में वह सिगरेट और हाथ में कट्टा लेकर एक शादी समारोह में लोगों को धमकाता हुआ नजर आ रहा था. यह घटना मध्य प्रदेश के छतरपुर में 11 फरवरी को हुई थी.

पुलिस ने इस मामले में SC/ST अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था. शालिग्राम के साथ पुलिस ने उसके सहयोगी राजाराम तिवारी को भी गिरफ्तार किया है. इन दोनों पर मारपीट और धमकाने का आरोप है.

और जानकारी मिलने पर इस खबर को अपडेट किया जाएगा.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!