कुछ दिन पहले सुष्मिता सेन को आया था हार्ट अटैक, अभिनेत्री ने किया खुलासा, कहा – ‘मेरी एंजियोप्लास्टी हुई’

Sushmita Sen_800x735

सुष्मिता सेन

The Hindi Post

फिल्म एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट से जानकारी दी है कि उन्हें कुछ दिन पहले हार्ट अटैक आया था.

उन्होंने बताया है कि हार्ट अटैक आने के बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई और दिल में स्टेंट भी लगाया गया. हालांकि फैंस के लिए राहत की बात ये है कि एक्ट्रेस की सेहत अब ठीक है.

सुष्मिता सेन ने अपने पिता के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की और लिखा, ‘अपने दिल को खुश और मजबूत बनाए, और जब आपको इसकी सबसे ज्यादा जरुरत पड़ेगी तो ये आपके साथ खड़ा रहेगा (मेरे पिता ने ये बात कही है). कुछ दिनों पहले मुझे हार्ट अटैक आया था..एंजियोप्लास्टी हुई है, स्टेंट भी लगाया गया है. और सबसे ज्यादा जरूरी मेरे कार्डियोलॉजिस्ट ने फिर से कंफर्म किया है कि मेरे पास बड़ा दिल है.’

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!