हैरान करने वाला मामला: नेक बैंड फटने से हुई युवक की मौत

neck band Depositphotos_298099200_S (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (Hindi Post Photo)

The Hindi Post

लखनऊ से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रह है कि नेक बैंड फटने से युवक की मौत हो गई. हालांकि, इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशीष नाम का युवक मंगलवार को अपने घर की छत पर टहल कर फोन पर बात कर रहा था. वह इस दौरान नेक बैंड लगाए थे. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि आशीष के परिजनों को कुछ आवाज सुनाई दी. उन्होंने मौके पर जा कर देखा कि आशीष जमीन पर पड़ा था. उसको तुरंत अस्पताल ले जाया गया. यहां रिपोर्ट्स के अनुसार, डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि आशीष की सीने और पेट की खाल बुरी तरह झुलस गई थी. ऐसा नेक बैंड फटने की वजह से हुआ था. दावा है कि परिजनों ने देखा कि ब्लूटूथ नेक बैंड पिघलकर आशीष के गले में लटक रहा था.

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही. और जानकारी मिलने पर इस खबर को अपडेट किया जाएगा.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!