यूनिफार्म सिविल कोड और बीफ बैन पर क्या बोले तृणमूल सांसद शत्रुघ्न सिन्हा?

Shatrughan Sinha (1)

फाइल फोटो | आईएएनएस

The Hindi Post

TMC सासंद शत्रुघ्न सिन्हा ने UCC पर एक ऐसा बयान दे दिया है जिसने सभी को चौंका दिया है. दरअसल संसद के बाहर मीडिया से बात करने के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा UCC की पैरवी करते नजर आए.

उन्होंने ANI से बात करते हुए कहा, “उत्तराखंड में जो हुआ है प्रथम दृष्टतया हम सब कहें तो सराहनीय है… यूनिफॉर्म सिविल कोड तो होना ही चाहिए. किसी भी देश में होना चाहिए और तमाम देशवासी इस बात को मानेंगे.”

उन्होंने आगे कहा, “यूसीसी के अंदर बहुत सारे पेंच हैं जिन्हें दूर किए जाने की जरूरत है. यूसीसी में बहुत सारे लोगों और वर्गों का ध्यान रखा जाना जरूरी है. इस पर विचार-विमर्श के लिए सर्वदलीय बैठक होनी चाहिए. अगर इसे (UCC) चर्चा के बाद सावधानी से लागू किया जाएगा तो इसके सकारात्मक परिणाम होंगे. ऐसा नहीं लगना चाहिए कि आप वोट के लिए अथवा चुनाव के लिए इसे लागू कर रहे हैं.”

बीफ बैन का मुद्दा उठाते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, “कई जगह इसे बैन किया गया है और यह सही भी है. मुझसे पूछोगे तो बीफ बैन सही है और बीफ बैन ही क्यों पूरे देश में नॉनवेज ही बैन किया जाना चाहिए. यह मेरी राय है.”

उन्होंने आगे कहा, “आपने कई जगह बीफ बैन किया हुआ है और कई जगह इसे बैन नहीं किया है. बीफ को लेकर ‘नॉर्थ इंडिया में ‘मम्मी’ और नॉर्थ ईस्ट में ‘यम्मी’ वाली नीति नहीं चलेगी.”

गौरतलब है कि उत्तराखंड की तरह गुजरात में भी समान नागरिक संहिता (UCC) को लागू करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. ऐसे में शत्रुघ्न सिंहा का यह बयान काफी अहम माना जा रहा है.

 

Hindi Post Web Desk


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!