मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने पर योगी और शिवपाल ने दी प्रतिक्रियाएं

Yogi and Shivpal (1)
The Hindi Post

लखनऊ | मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को संपन्न हो गया. इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने X पर लिखा, “डॉ. मोहन यादव को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की हार्दिक बधाई! मुझे पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन में आप मध्य प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सफल होंगे.”

मुख्यमंत्री योगी ने मध्य प्रदेश के नए उप मुख्यमंत्रियों जगदीश देवड़ा और राजेन्द्र शुक्ल को भी बधाई दी. उन्होंने लिखा, “जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल को मध्य प्रदेश राज्य के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आप दोनों का कार्यकाल उत्तम हो, यही कामना है.”

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने डॉ. मोहन को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी. इसके साथ ही यूपी सरकार पर भी निशाना साधा. शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि एमपी वह संभालें, यूपी हम लोग देख लेंगे. उन्होंने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर योगी सरकार को घेरा और कहा कि प्रदेश में इंडिया गठबंधन के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव लड़ा जाएगा.

आईएएनएस

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!