यो यो हनी सिंह के साथ दिल्ली के क्लब में ‘हाथापाई’, पुलिस ने की एफआईआर दर्ज

Yo Yo Honey Singh

फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम

The Hindi Post

मशहूर रैपर सिंगर यो यो हनी सिंह जिनका असली नाम है हिरदेश सिंह के साथ कथित तौर पर बदसलूकी और हाथापाई का मामला सामने आया है. यह घटना 27 मार्च को दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन-II के एक क्लब में हुई. इसके बाद चार से पांच लोगों के ग्रुप के खिलाफ पुलिस से शिकायत दर्ज करवाई गई.

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर 28 मार्च को एफआईआर दर्ज कर ली थी. प्रथिमिकी के अनुसार, यो यो हनी सिंह 26/27 मार्च की रात को क्लब में परफॉर्म कर रहे थे. इसी दौरान चार-पांच लोगों के एक समूह ने मंच पर चढ़के धक्कामुक्की शुरू कर दी और दुर्व्यवहार किया.

एफआईआर के अनुसार, “चार-पांच लोग दुर्व्यवहार करने लगे और शो को बाधित किया. उन्होंने भीड़ को बियर दिखाई और स्टेज पर मौजूद आर्टिस्ट के साथ धक्कामुक्की की. इसके बाद एक व्यक्ति जिसने चेक शर्ट पहनी हुई थी उसने मेरा (हनी सिंह) का हाथ पकड़ा और मुझे आगे की और खींचने लगा. मैंने इससे बचने की कोशिश की पर वो व्यक्ति मुझे धमकाता रहा. मैंने यह भी देखा उसके पास हथियार है. लाल शर्ट में एक अन्य व्यक्ति वीडियो बना रहा था और कह रहा था ‘भगा दिया हनी सिंह को’.

शिकायत के अनुसार, हनी सिंह समेत सभी कलाकारों ने मंच खली कर दिया और कार्यक्रम को बीच में ही छोड़ दिया. पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया हैं.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!