मलाइका अरोड़ा की कार का हुआ एक्सीडेंट, अभिनेत्री को कराया गया अस्पताल में एडमिट

Malaika Insta_800x636

इमेज: इंस्टाग्राम

The Hindi Post

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का पनवेल (महाराष्ट्र) के करीब शनिवार को एक्सीडेंट हो गया। इससे उनके आँख के पास चोट आई है हालाँकि उनको गंभीर चोट नहीं लगी है पर एक्सीडेंट होने के बाद उनको अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है।

यह एक्सीडेंट शनिवार शाम को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हुआ। मलाइका एक फैशन इवेंट से अपने घर लौट रही थी जब उनके ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और उनकी रेंज रोवर गाड़ी तीन अन्य वाहनों से भिड़ गई।

एक्सीडेंट के तुरंत बाद उनको नवी मुंबई के अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहाँ वह अब स्वास्थ्य लाभ कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्सीडेंट होने के कारण मलाइका शॉक में है। ऐसा माना जा रहा है कि उनको रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

लोकल पुलिस ने इस एक्सीडेंट के संबंध में एक मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जाँच कर रही है।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!