मोदी केसरी कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवान आपस में भिड़े, जमकर हुई मारपीट, चली कुर्सियां
हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में शुक्रवार रात एक प्रतियोगिता के दौरान पहलवानों के दो समूह आपस में भिड़ गए. झगड़े का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
दरअसल, मोदी केसरी कुश्ती प्रतियोगिता चल रही थी. इसमें कई पहलवान हिस्सा ले रहे थे. इसी दौरान, दो पहलवानों के बीच कुछ बहस हो गई. इसके बाद दोनों पहलवानों के समर्थकों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया. पहलवानों ने इस दूसरे से मारपीट की और कुर्सियां फेंकीं.
बताया जा रहा है कि पहलवानों के दोनों ग्रुप्स जफर पहलवान और सलाम बिन यूसुफ पहलवान के रिश्तेदार है. झड़प में अली बिन यूसुफ पहलवान समेत दोनों गुटों के दस लोग घायल हो गए. इस घटना से स्टेडियम में तनाव फैल गया और दर्शक बाहर भागने लगे.
Clash took between pahilwan groups in #Modikesari competition.Two groups Zafar pahilwan & Salam bin Yousufguda pahilwan attacked each other.The audience ran away in fear,police registered case and investigation is under process.. pic.twitter.com/CYaxBljA4x
— SHRA.1 JOURNALIST✍ (@shravanreporter) October 7, 2023
इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. घायलों को अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)
