UP में बड़ा हादसा: पांच किशोर गंगा में डूबे, परिजनों में मचा कोहराम

children drown in bagmati river in Bihar (1)

सांकेतिक फोटो (आईएएनएस)

The Hindi Post

यूपी के प्रयागराज में बड़ा हादसा हो गया है. यहां गंगा में नहाने गए 5 किशोरों की डूबने से मौत हो गई है. सभी पांचो शवों को निकाल लिया गया है. शवों को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया गया है. परिजनों में कोहराम मचा है.

मृतकों के नाम हिमांशु सिंह (16), मुलायम (15), आकाश (14), प्रियांशु (15) और शनि (14) थे.

सीएम योगी ने हादसे पर दुख जताते हुए अधिकारियों को किशोरों के परिवारवालों की हर संभव मदद का निर्देश दिया है.

जानकारी के अनुसार, नहाते समय एक किशोर डूबने लगा तो उसे दूसरे दोस्त बचाने लगे. इसी चक्कर में पांचों डूबने लगे. आसपास मौजूद लोग कुछ कर पाते उससे पहले ही पांचों गंगा नदी के गहरे पानी में डूब गए. वहीं अन्य दो बच्चों को बचा लिया गया है.

एसीपी शिवकुटी, श्वेताभ पांडेय ने बताया, “मेहंदौरी कच्छार क्षेत्र में गंगा नदी के बाढ़ क्षेत्र में कुछ बच्चे नहाने गए थे. इसमें एक बच्चा गंगा में डूबने लगा. उसे बचाने के लिए अन्य बच्चे कूद गए. इसमें 5 बच्चों की डूबकर मौत हो गई. जबकि दो बच्चों को बचा लिया गया है.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!