ऐसी भीषण आग लगी कि जान बचाने के लिए चौथी मंजिल से कूदी 30 युवतियां, मदद की गुहार लगाती नजर आई महिलाएं
फोटो क्रेडिट : आईएएनएस
ऐसी भीषण आग लगी कि जान बचाने के लिए चौथी मंजिल से कूदी 30 युवतियां, मदद की गुहार लगाती नजर आई महिलाएं
बेंगलुरु | बेंगलुरु के नंदिनी लेआउट इलाके के एक पेइंग गेस्ट (पीजी) आवास में आधी रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग से बचने के लिए 30 से अधिक महिला निवासी इमारत से कूदने को मजबूर हो गईं. घटना के वीडियो और सीसीटीवी फुटेज मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गए.
इस घटना के बाद बेंगलुरु में पीजी आवासों में सुरक्षा मानकों और नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्थानीय लोगों की तत्परता और समय पर लोगों को बाहर निकालने से बड़ा हादसा टल गया. दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले आसपास के लोगों ने ही बचाव अभियान चलाया.
पुलिस के अनुसार, सोमवार देर रात करीब 12:40 बजे आग लगी. शुरुआती जांच में आशंका जताई गई है कि आग पास की एक दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी जो तेजी से बगल की चार मंजिला इमारत तक फैल गई. कुछ ही मिनटों में पूरी इमारत धुएं और लपटों से घिर गई.
आग तेजी से फैलने और बाहर निकलने के रास्ते बंद होने के कारण कई महिलाओं के पास जान बचाने के लिए इमारत से कूदने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा. इलाके के सीसीटीवी कैमरों में युवतियों को इमारत से कूदकर जान बचाते हुए देखा गया.
VIDEO | Bengaluru: A massive fire broke out in a PG late Sunday night. CCTV visuals show several women running out of the building as the blaze spread through the building.
(Source: PTI/Third Party)
(Full video available on https://t.co/dv5TRAShcC) pic.twitter.com/ke2nU5cCoH— Press Trust of India (@PTI_News) April 28, 2026
वायरल वीडियो में लड़कियां और महिलाएं चीखते-चिल्लाते हुए मदद की गुहार लगाती नजर आ रही हैं.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
फिलहाल पुलिस आग लगने के सटीक कारणों और प्रभावित इमारतों में सुरक्षा मानकों के पालन की जांच कर रही है.
IANS
बेंगलुरु: पीजी में आधी रात लगी भीषण आग, जा बचाने के लिए इमारत से कूदीं महिलाएं
