“कलमा पढ़ सकते हो ?”, ‘न’ सुनते ही हमलावर ने दो लोगों को चाकू से गोदा, ‘बचाओ-बचाओ’ चिल्लाता रहा युवक, VIDEO
हमले का आरोपी जैब जुबेर अंसारी / (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)
“कलमा पढ़ सकते हो ?”, ‘न’ सुनते ही हमलावर ने दो लोगों को चाकू से गोद डाला, ‘बचाओ-बचाओ’ चिल्लाता रहा युवक, खौफनाक VIDEO
मुंबई | मुंबई के नया नगर इलाके में दो सुरक्षा गार्डों पर हुए हमले के सिलसिले में 31 साल के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. आरोप है कि हमला करने से पहले उसने गार्डों से उनकी धार्मिक पहचान पूछी थी. माना जा रहा है कि यह एक ‘लोन वुल्फ’ (अकेले किया गया) हमला हो सकता है.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी की पहचान जैब जुबेर अंसारी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि सोमवार तड़के 4 बजे, वह वोकहार्ट अस्पताल के पास बन रही एक इमारत में तैनात गार्डों के पास पहुंचा. कहा जा रहा है कि हमला करने से पहले उसने गार्डों से ‘कलमा’ पढ़ने को कहा था (‘कलमा’ इस्लाम में आस्था की एक मुख्य घोषणा है).
इस घटना में राजकुमार मिश्रा और सुब्रतो सेन गंभीर रूप से घायल हुए है. घटना के बाद राजकुमार किसी तरह खुद ही अस्पताल पहुंचे, जबकि सेन को एक स्थानीय निवासी जिनका नाम नायब शेख है, ने अस्पताल पहुंचाने में मदद की.
नायब शेख काम से घर लौट रहे थे. तभी उन्होंने देखा कि सेन घायल हैं और गार्ड बूथ में छिपे हुए हैं. उन्होंने तुरंत सेन को पहले पुलिस स्टेशन पहुंचाया और फिर यह सुनिश्चित किया कि उन्हें उचित मेडिकल इलाज मिले.
#BREAKING : CCTV footage from Mira Road near Mumbai has captured a chilling knife attack in which a man allegedly targeted two security guards after asking them to recite the Kalma.#Mumbai #MiraRoad #BreakingNews #CrimeNews #ATS #MumbaiAttack #CCTVFootage pic.twitter.com/pJDIfM15Oi
— upuknews (@upuknews1) April 28, 2026
हमले के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और आरोपी की पहचान करने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले. घटना के लगभग 90 मिनट के भीतर ही अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया. बाद में उसे नया नगर पुलिस स्टेशन लाया गया जहां उसके खिलाफ हत्या के प्रयास और दो समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाने से जुड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया.
गिरफ्तारी के बाद, अंसारी को ठाणे की एक अदालत में पेश किया गया. कोर्ट ने उसे 4 मई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है.
मीरा-भायंदर, महाराष्ट्र: मीरा रोड इलाके के नयानगर में हुए चाकू हमले का आरोपी जुबैर अंसारी जिस बिल्डिंग में रहता था, उस बिल्डिंग कमेटी के सदस्य एजाज़ खतीब ने कहा, “आपके(मीडिया) के माध्यम से हमें उसका नाम पता चला। 6 तारीख को उसके(रेंट एग्रीमेंट) दो साल पूरे हो रहे थे। वह परिवार के… pic.twitter.com/r7XbgyV15S
— IANS Hindi (@IANSKhabar) April 28, 2026
इस मामले की जांच फिलहाल स्थानीय पुलिस के साथ-साथ राज्य की आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) भी कर रही है. अधिकारी आरोपी से जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह घटना सिर्फ एक इकलौती घटना थी या किसी बड़े षड्यंत्र का हिस्सा थी. शुरुआती जांच में कुछ ऐसे नोट्स मिले हैं जिनमें आईएसआईएस, लोन वुल्फ, जिहाद, और गाजा जैसे शब्दों का जिक्र है.
सूत्रों ने यह भी बताया कि जैब जुबेर अंसारी कई सालों तक अमेरिका में रहा था और उसके परिवार के कुछ सदस्य अभी भी वहीं रहते हैं. उसे वहां कोई नौकरी नहीं मिल पाई जिसके चलते उसे भारत वापस लौटना पड़ा. वह मीरा रोड इलाके में अकेला रहता था और पैसे कमाने के लिए केमिस्ट्री की ऑनलाइन क्लास लेता था.
IANS
मुंबई में दो गार्ड को ‘कलमा’ पढ़ने को कहा, मना करने पर मारा चाकू, आरोपी गिरफ्तार
