महाकाल मंदिर में बॉलीवुड गानों पर महिलाओं का डांस, जमकर विवाद

Ujjain (1) (1)
The Hindi Post

भोपाल | उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दो महिलाओं का बॉलीवुड गानों पर नाचते हुए वीडियो सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है. अब राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं.

महिलाएं दो दिन पहले महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करने गई थी. उन्होंने बॉलीवुड गानों पर डांस करते हुए वीडियो शूट किए था और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था. वीडियो सामने आने के बाद, मंदिर प्रबंधन ने महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, मंदिर के गर्भगृह और मंदिर के अन्य स्थानों में वीडियो शूट किए जाने से मंदिर के पुजारी काफी नाराज हैं. वीडियो बॉलीवुड और भक्ति दोनों गानों की धुन पर शूट किए गए थे. एक महिला ने महाकाल मंदिर के गर्भगृह में ‘जल अभिषेक’ करते हुए वीडियो शूट किया था, जबकि दूसरी युवती ने मंदिर परिसर में घूमते हुए वीडियो बनाया था.

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं. मिश्रा ने कहा, मैंने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को मामले की जांच करने का निर्देश दिया है. किसी भी तरह से धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

मिश्रा ने यह भी कहा कि इस तरह की गतिविधियां मंदिर की पवित्रता को ठेस पहुंचाती हैं और लोगों को ऐसा करने से बचना चाहिए.

ians

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!