फ्रीजर में मिला महिला का शव, 30 जून को हो गई थी मौत, पुलिस भी हैरान, जांच शुरु

Dead Body IANS (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

रीवा । मध्य प्रदेश के रीवा जिले में घर के भीतर रखे फ्रीजर से एक महिला का शव बरामद किया गया है. मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है

यह मामला रीवा जिले की कोतवाली थाना क्षेत्र का है.

पुलिस के मुताबिक भरत मिश्रा की पत्नी सुमित्री मिश्रा का 30 जून को निधन हो गया था. परिवार इसकी वजह बीमारी बता रहा है.

भरत का बेटा मुंबई में रहता है और उसने मां के अंतिम संस्कार को यह कहते हुए रुका दिया कि जब तक वह मुंबई से रीवा नहीं पहुंचता है, तब तक अंतिम संस्कार न किया जाए. इसके चलते भरत ने पत्नी का शव फ्रीजर में रख दिया.

सुमित्री के मायके वालों का कहना है कि भरत शराब का आदी है और वह कई सालों से सुमित्री को परेशान कर रहा था. मृतक महिला के भाई ने कहा कि बहन सुमित्री की हत्या कर फ्रीजर में शव को रखा है. भरत पर हत्या का केस दर्ज होना चाहिए.

वहीं गांव के लोगों के मुताबिक महिला की मौत बीमारी के चलते हुई हैं और बेटे को अपनी मां की बीमारियां पूरी जानकारी है.

भरत ने फ्रीजर बाहर से मंगवाया था. महिला का संजय गांधी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!