अजब-गजब प्रेम कहानी: दामाद के साथ भागने वाली सास को फिर हुआ ‘प्यार’, अब इस शख्स के साथ हुई फरार……

woman n boy

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)

The Hindi Post

अजब-गजब प्रेम कहानी: दामाद के साथ भागने वाली सास को फिर हुआ ‘प्यार’, अब इस शख्स के साथ हुई फरार……

 

अलीगढ़ का वह चर्चित मामला एक बार फिर सुर्खियों में है, जिसमें एक सास अपनी बेटी की शादी से महज 10 दिन पहले अपने होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई थी. अब इस कहानी में एक नया और नाटकीय मोड़ आया है—वह महिला अपने दामाद (जिसे वह अपना पति मानती थी) को भी छोड़कर एक तीसरे व्यक्ति के साथ लापता हो गई है.

दामाद का आरोप: जीजा के साथ गहने लेकर फरार

बुधवार को महिला के वर्तमान साथी (पूर्व दामाद) राहुल ने थाने में तहरीर देकर सनसनीखेज आरोप लगाए. राहुल का कहना है कि 38 वर्षीय अनीता देवी उसे धोखा देकर अपने ही जीजा के साथ भाग गई है. राहुल के मुताबिक, वह घर से दो लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के गहने भी साथ ले गई है. पुलिस ने फिलहाल इसे बिहार का क्षेत्राधिकार बताते हुए मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया है.

साजिश और ‘ऑडियो रिकॉर्डिंग’ का दावा

राहुल ने खुलासा किया कि अनीता पिछले कुछ समय से अपने बहनोई के संपर्क में थी. उसने दोनों की बातचीत की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सुनने का दावा भी किया है. राहुल के अनुसार, दोनों न केवल साथ रहने की योजना बना रहे थे, बल्कि रिकॉर्डिंग से यह भी संकेत मिले हैं कि वे राहुल को जहर देकर रास्ते से हटाना चाहते थे.

क्या थी एक साल पुरानी घटना?

यह मामला अप्रैल 2025 में तब शुरू हुआ था जब अलीगढ़ के मडराक क्षेत्र की अनीता देवी अपनी बेटी की शादी से ठीक पहले गायब हो गई थीं. इत्तेफाक से, होने वाला दामाद राहुल भी उसी दिन लापता हो गया. 10 दिनों तक करीब 2800 किलोमीटर की भागदौड़ और पुलिस की घेराबंदी के बाद दोनों ने सरेंडर किया था. उस वक्त काउंसलिंग के दौरान अनीता ने अपने पहले पति के पास जाने से साफ मना कर दिया था. उसने कहा था कि वह 20 साल से अपनी इच्छाएं मारकर जी रही थी और अब राहुल के साथ उसे वह सम्मान मिल रहा है जिसकी उसे तलाश थी.

 

Hindi Post Dot In

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!