कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: तंबाकू कारोबारी का बेटा शिवम मिश्रा गिरफ्तार, पुलिस ने कोर्ट में किया पेश

Shivam Mishra arrested
The Hindi Post

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: तंबाकू कारोबारी का बेटा शिवम मिश्रा गिरफ्तार, पुलिस ने कोर्ट में किया पेश

 

कानपुर। शहर के चर्चित लैंबॉर्गिनी हादसे में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. वीआईपी रोड पर हुए हाई-प्रोफाइल एक्सीडेंट के मुख्य आरोपी शिवम मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें लगातार दबिश दे रही थीं. पकड़े जाने के बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे कोर्ट में पेश किया.

बता दें कि रविवार को ग्वालटोली इलाके में तेज रफ्तार लैंबॉर्गिनी सुपरकार ने पहले ई-रिक्शा को टक्कर मारी थी. इसके बाद एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया था. फिर कार खंबे से जा टकराई थी. इससे हड़कंप मच गया था.

डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिली थी कि शिवम मिश्रा कानपुर आया हुआ है. इस सूचना के आधार पर पुलिस टीमें सक्रीय हुईं और उसे गिरफ्तार कर लिया. उसे कोर्ट में पेश किया गया है.

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि शिवम मिश्रा को गिरफ्तार करने के लिए पांच टीमें गठित की गईं थीं. वे लगातार सक्रिय थीं. उन्होंने आगे कहा कि पुलिस की जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि गाड़ी शिवम मिश्रा ही चला रहा था. इसके पर्याप्त साक्ष्य हैं.

Hindi Post Dot In

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!