प्रेमी को वश में करने को महिला नरमुंड रख करती थी तंत्र साधना

magic-2541458_640

प्रतीकात्मक फोटो

The Hindi Post

कानपुर । पनकी में नरमुंड मिलने की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने मंगलवार शाम को पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने इस मामले में एक महिला औऱ एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को शुरुआती जांच में इलाकाई लोगो ने इस महिला के संदिग्ध होने के बारे में बताया। जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को महिला की पहचान पता चली। पुलिस को ज्ञात हुआ कि महिला का नाम गीता है।

शुरू में तो गीता टालमटोल करती रही लेकिन बाद में पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरी बात कबूल ली। पुलिस को महिला के घर की तलाशी लेने पर पूजा सामग्री भी मिली|

पुलिस को पूछताछ में पता चला कि गीता अपने प्रेमी को वशीभूत करने के लिए नरमुंडों को घर पर रखकर तंत्र साधना करती थी। जब पूजा विफल हो गई तो उसने सोमवार तड़के नरमुंड खाली प्लाट में फेंक दिए। इससे इलाके में सनसनी फ़ैल गयी थी।

पुलिस के मुताबिक महिला ने बांदा निवासी तांत्रिक से ये सभी नरमुंड पांच हजार रुपये में खरीदे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि कांशीराम कालोनी पनकी निवासी गीता के पति की मौत हो चुकी है और उसके दो बेटे भी शहर के बहार रहते है । करीब तीन साल पहले बांदा निवासी तांत्रिक राम मनोहर से गीता की नौबस्ता इलाके में मुलाकात हुई थी। तब उसने गीता को बताया था कि वो किसी को भी तंत्रमंत्र विद्या से वशीभूत कर सकता है। इसी दौरान गीता ने अपने प्रेमी को वशीभूत करने की बात उससे कही थी। कुछ समय बाद राममनोहर कानपुर आकर गीता को पांच हजार रुपये में पांच नरमुंड दे गया था। उसने घर पर पूजा भी करवाई थी। उसके बाद वो लौट गया था। पूजा कराने के भी उसने पांच हजार रुपये लिए थे।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक महिला पिछले तीन वर्षों से पूजा कर रही थी। उसका कहना है कि जब उसको कुछ हासिल नहीं हुआ तो उसने नरमुंड फेंक दिए।

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!