कश्मीर: मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

Army IANS 22

रिप्रेजेन्टेटिव इमेज (फोटो/आईएएनएस)

The Hindi Post

श्रीनगर | दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच जारी मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। पुलिस ने कहा, पुलवामा में मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए हैं, ऑपरेशन जारी है।

आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में एक विशेष सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों द्वारा इलाके में घेरा डालने और तलाशी अभियान शुरू करने के बाद ये मुठभेड़ शुरू हुई।

जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे थे, वे भारी मात्रा में फायरिंग की चपेट में आ गए जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

इससे पहले पुलिस ने कहा था, पुलवामा के तिकेन इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा अपना काम कर रहे हैं।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!